ई-नागरिक / निविदाएं

श्रीलंका की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए अद्यतनीकृत यात्रा परामर्श

मई 28, 2019

श्रीलंका में सुरक्षा की स्थिति धीरे-धीरे कर्फ्यू और सामाजिक मीडिया पर प्रतिबंध हटाने और स्कूलों के खुलने के साथ सामान्य हो रही है।श्रीलंका जाने वाले भारतीय नागरिकों को सावधान और सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

किसी भी सहायता के लिए भारतीय नागरीक कोलंबो में हमारे उच्चायोग, कैंडी में सहायक उच्चायोग और जाफना और हंबनटोटा में वाणिज्य दूतावास के साथ संपर्क में रह सकते हैं। कोलंबो में भारतीय उच्चायोग के हेल्पलाइन नंबर हैं:

+94-772234176
+94-777902082
+94-112422788
+94-112422789

नई दिल्ली
मई 28, 2019