मीडिया सेंटर

प्रथम भारत- मॉरिटानिया विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी)

मार्च 22, 2024

भारत और मॉरिटानिया के बीच प्रथम विदेश कार्यालय परामर्श (एफओसी) 21 मार्च 2024 को नुआकोट में आयोजित किया गया था, जिसकी सह-अध्यक्षता भारत की ओर से श्री. सेवाला नाइक मुडे अतिरिक्त सचिव (मध्य और पश्चिम अफ्रीका), विदेश मंत्रालय और श्री. मोहम्मद एल हाँची केट्टब, राजदूत, द्विपक्षीय सहयोग के महानिदेशक, विदेश मंत्रालय, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ मॉरिटानिया ने की थी।

2.परामर्श के दौरान, दोनों प्रतिनिधिमंडलों ने आपसी हितों वाले व्यापक द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की। इस चर्चा में राजनीतिक सहयोग, आर्थिक साझेदारी, विकास सहायता, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और बहुपक्षीय मंचों पर सहयोग के साथ, सहयोग के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया।

3.भारत और मॉरिटानिया के बीच मैत्री और सहयोग के दीर्घकालिक संबंध रहे हैं। भारत और मॉरिटानिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार पिछले तीन वर्षों के दौरान लगातार बढ़ा है और यह 2021-22 में 108.91 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2022-23 के दौरान 378.24 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। दोनों पक्ष संस्थागत तंत्र के माध्यम से आपसी संवाद बनाए रखने हेतु सहमत हुए। भारत का रेजिडेंट मिशन जून 2021 में खोला गया है जो हमारे द्विपक्षीय संबंधों को सशक्त बनाने हेतु बल प्रदान कर रहा है।

4. एफओसी का अगला दौर पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तिथियों पर नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

नुआकोट
21 मार्च 2024

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या