यात्रायें

Detail

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर की संयुक्त गणराज्य तंजानिया की यात्रा

जुलाई 04, 2023

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर 05-08 जुलाई 2023 तक संयुक्त गणराज्य तंजानिया की आधिकारिक यात्रा पर होंगे।

2. विदेश मंत्री सबसे पहले 05-06 जुलाई 2023 को ज़ंज़ीबार का दौरा करेंगे, जहां वह भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित जल आपूर्ति परियोजना का दौरा करेंगे; शीर्ष नेतृत्व से भेंट करेंगे और तंजानिया का दौरा कर रहे भारतीय नौसेना जहाज त्रिशूल पर एक स्वागत समारोह में भी भाग लेंगे।

3. इसके बाद विदेश मंत्री 07-08 जुलाई 2023 तक तंजानिया के दार-अस-सलाम शहर का दौरा करेंगे, जहां वह अपने समकक्ष के साथ 10वीं भारत-तंजानिया संयुक्त आयोग की बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे और कई कैबिनेट रैंक मंत्रियों सहित देश के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। यात्रा के दौरान, वह भारत के लिए संसदीय मैत्री समूह के सदस्यों से मिलेंगे और भारत-तंजानिया व्यापार बैठक का उद्घाटन करेंगे। विदेश मंत्री भारतीय समुदाय को भी संबोधित करेंगे और दार-अस-सलाम में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का उद्घाटन करेंगे।

4. भारत और तंजानिया के बीच पारंपरिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं। विदेश मंत्री की तंजानिया यात्रा से हमारे दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होंगे।

नई दिल्ली
जुलाई 04, 2023



टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या