प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून 2022 को जर्मनी के श्लॉस एलमौ में जी -7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष, महामहिम सुश्री उर्सुला वॉन डेर लेयन से मुलाकात की।
2. प्रधानमंत्री ने अप्रैल 2022 में रायसीना वार्ता के दौरान राष्ट्रपति वॉन डेर लेयेन की दिल्ली की सार्थक यात्रा को याद किया। दोनों नेताओं ने भारत और यूरोपीय संघ के बीच व्यापार, निवेश और जीआई समझौतों पर बातचीत फिर से शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने डिजिटल सहयोग, जलवायु कार्रवाई और प्रौद्योगिकी और नवाचार सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारत-यूरोपीय संघ के संबंधों की समीक्षा की।
3. दोनों नेताओं ने समकालीन वैश्विक और क्षेत्रीय विकास पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
श्लॉस एलमौ
जून 27, 2022