क्र सं. |
समझौता ज्ञापन |
टिप्पणी |
1 |
आतंकवाद के मुकाबले पर संयुक्त कार्यकारी समूह की स्थापना |
सीमा पार आतंकवाद सहित आतंकवाद से निपटने के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण विकसित करना, आतंरिक संस्थाओं द्वारा सोशल मीडिया सहित इंटरनेट का दुरुपयोग; आतंकवादी वित्तपोषण, आतंकवादी समूहों के सदस्यों की भर्ती। |
2 |
आवास और मानव बस्तीमें सहयोग |
कम लागत और किफायती आवास, शहरी नियोजन और स्मार्ट शहरों के क्षेत्र में सहयोग को आगे बढ़ाना। |
3 |
युवा मामलों में सहयोग |
लोगों को जोड़ने और लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए, क्यूंकि दोनों देशों में युवाओं की आबादी 50% से अधिक है इसलिए दोनों देशों में घटनाओं और गतिविधियों में भागीदारी, सूचना और ज्ञान के आदान-प्रदान, और युवा आदान-प्रदान के माध्यम से युवाओं पर जोर देना। |
4 |
व्यापारिक वीजा जारी करने के लिए प्रक्रियाओं की पारस्परिक सुगमता |
दोनों देशों के बीच उत्कृष्ट आर्थिक संबंधों को और दुदृढ करने के लिए व्यापारिक वीजा के मुद्दे पर व्यवसायियों के सामने आने वाली कठिनाइयों को कम करने के लिए। |