प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर, महामहिम शेख हसीना, बांग्लादेश जनवादी गणराज्य की प्रधान मंत्री, 3-6 अक्टूबर, 2019 तक भारत की आधिकारिक यात्रा करेंगी।
बांग्लादेश और भारत में चुनाव पूरा होने के बाद से बांग्लादेश की प्रधान मंत्री की पहली भारत यात्रा के दौरान, प्रधान मंत्री शेख हसीना माननीय राष्ट्रपति जी से मुलाकात करेंगी, और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 5 अक्टूबर को द्विपक्षीय चर्चा करेंगी।
यात्रा के दौरान पक्षों के बीच कई समझौतों का आदान-प्रदान किया जाना है, इसके अलावा दोनों प्रधान मंत्री संयुक्त रूप से वीडियो लिंक के माध्यम से तीन द्विपक्षीय परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
विश्व आर्थिक मंच द्वारा 03-04 अक्टूबर 2019 को आयोजित भारत आर्थिक शिखर सम्मेलन में प्रधान मंत्री शेख हसीना भी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगी।
नई दिल्ली
अक्टूबर 01, 2019