30 मई 2019 को नई दिल्ली में किर्गिज़ गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति श्री सूरोनबे शारिपोविच जीनबेकोव नेप्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की।
किर्गिस्तान शंघाई सहयोग संगठन का वर्तमान अध्यक्ष है और मध्य एशिया में भारत का एक महत्वपूर्ण भागीदारहै। राष्ट्रपति जीनबेकोव ने बड़े ही गर्मजोशी के साथ प्रधानमंत्री को बधाई दी और 13-15 जून 2019 के दौरानशंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन और द्विपक्षीय यात्रा के लिए
किर्गिस्तान यात्रा का भी निमंत्रण दोहराया।
भारत और किर्गिस्तान के हार्दिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को याद करते हुए प्रधान मंत्री ने वर्षों पुराने द्विपक्षीय सहयोगकी मजबूती पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने शपथ ग्रहण समारोह में उनकी उपस्थिति के लिए राष्ट्रपति जीनबेकोव का गर्मजोशी के साथ धन्यवाद दिया। इसके
अलावा किर्गिस्तान जाने के निमंत्रण के लिए भी उनका आभार व्यक्तकिया और कहा कि भविष्य में इस यात्रा के प्रति वे उत्सुक हैं।
नई दिल्ली
मई 31, 2019