यात्रायें

Detail

मोनाको के राष्ट्र प्रमुख प्रिंस अल्बर्ट II की भारत की आधिकारिक यात्रा (फरवरी 04-05, 2019)

फरवरी 01, 2019

मोनाको के राष्ट्र प्रमुख प्रिंस अल्बर्ट II, उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ, 4-5 फरवरी 2019 तक नई दिल्ली की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा करेंगे।

यात्रा के दौरान, राष्ट्र प्रमुख प्रिंस अल्बर्ट II राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे और 5 फरवरी 2019 को प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे, जो भारत और मोनाको के बीच द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगा। विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज भी राष्ट्र प्रमुख से मुलाकात करेंगी।

राष्ट्र प्रमुख प्रिंस अल्बर्ट II की मोनाको के व्यापार मंड़ल के साथ फिक्की में संविद होने की उम्मीद है। इस आयोजन में, फिक्की और मोनाको आर्थिक बोर्ड के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। बाद में, अपने फाउंडेशन (एफपीए 2) के नेताओं के साथ, आने वाले गणमान्य व्यक्ति द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट ऑफ नई दिल्ली (टीईआरआई) द्वारा आयोजित थीम "एनर्जी एंड क्लाइमेट" पर एक सम्मेलन में भाग लेंगे।

आधिकारिक व्यस्तताओं के समापन पर, राष्ट्र प्रमुख प्रिंस अल्बर्ट II भारत के निजी दौरे पर रहेंगे और 10 फरवरी 2019 को भारत से प्रस्थान करेंगे।

नई दिल्ली
फरवरी 01, 2019



टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या