यात्रायें

Detail

आइसलैंड के विदेश मंत्री की भारत यात्रा (07 से 14 दिसम्बर 2018)

दिसम्बर 08, 2018

आइसलैंड के विदेश मंत्री श्री गडलौगर थोर थोरडरसन 7 से 14 दिसम्बर तक भारत की यात्रा पर हैं।

आइसलैंड के विदेश मंत्री, अपनी पहली भारत यात्रा पर डब्ल्यूओडब्ल्यू एयरलाइन के उद्घाटन सफ़र के तहत आये हैं, आइसलैंड का एयरलाइन जिसने भारत के साथ सीधी विमान सेवा शुरू की है और यह सप्ताह में तीन बार रेकजविक से नई दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।

अपने दौरे के दौरान, मंत्री ने भारतीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा स्वराज से मुलाकात की और द्विपक्षीय, बहुपक्षीय एवं अंतरराष्ट्रीय हितों के मुद्दों पर बात की। दोनों मंत्रियों ने आइसलैंड और भारत के बीच सीधी विमान सेवा शुरू किये जाने की प्रशंसा की। सीधी संबद्धता से व्यापार एवं सांस्कृतिक संबंधों को और विस्तार मिलने के आसार हैं। आइसलैंड के पास भू-तापीय ऊर्जा एवं मत्स्य पालन के क्षेत्र में दुनिया की सबसे उन्नत तकनीकी मौजूद है। दोनों मंत्रियों ने स्वीकार किया कि भू-तापीय ऊर्जा, मत्स्यिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, दवाओं और पर्यटन के क्षेत्र में वे एक मजबूत साझेदारी स्थापित कर सकते हैं। आइसलैंड के मंत्री ने इस बात की सराहना की कि भारत की तेज रफ़्तार अर्थव्यवस्था में आइसलैंड की कंपनियों के लिए बेहतरीन अवसर मौजूद हैं। दोनों मंत्रियों ने बहुपक्षीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चल रहे सहयोग के प्रति संतुष्टि जाहिर की। दोनों मंत्रियों ने आर्कटिक परिषद- आर्कटिक राज्यों का एक अंतर-प्रशासकीय मंच जहाँ भारत पर्यवेक्षक की स्थिति में है- में सहयोग बढाने की संभावनाओं पर भी विचार किया। यात्रा के दौरान, आइसलैंड के विदेश मंत्री ने पर्यटन मंत्री तथा बिजली एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री से भी मुलाकात की। वे आगरा और जयपुर की यात्रा पर भी जायेंगे।

आइसलैंड और भारत ने परंपरागत रूप से बेहतरीन और मित्रवत संबंधों का निर्वहन किया है। पूर्व आइसलैंड राष्ट्रपति महामहिम डॉ ओलाफुर रागनर ग्रिमसन भारत के बड़े मित्र रहे हैं, और कई निजी एवं आधिकारिक यात्राओं के दौरान भारत आ चुके हैं। राष्ट्रपति डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ने वर्ष 2005 में आइसलैंड की आधिकारिक यात्रा की थी।

नई दिल्ली
08 दिसम्बर, 2018



टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या