यात्रायें

Detail

सेशेल्स के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान भारत और सेशेल्स के बीच हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापनों की सूची

जून 25, 2018

क्रम सं. समझौता ज्ञापन/अनुबंध भारतीय पक्ष सेशेल्स के हस्ताक्षरकर्ता

1

स्थानीय निकायों, शैक्षणिक और व्यावसायिक संस्थानों के माध्यम से लघु विकास परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए भारतीय अनुदान सहायता के संबंध में भारत गणराज्य सरकार और सेशेल्स गणराज्य सरकार के बीच समझौता ज्ञापन

श्री एम. जे. अकबर, विदेश राज्य मंत्री

सुश्री पामेला शार्लेट, आवास बुनियादी ढांचा एवं भूमि परिवहन मंत्री

2

पणजी शहर के निगम (नगर निगम) और सेशेल्स गणराज्य के विक्टोरिया शहर के बीच मैत्री और सहयोग की स्थापना पर जुड़वां समझौता

श्री एम. जे. अकबर, विदेश राज्य मंत्री

सुश्री पामेला शार्लेट, आवास बुनियादी ढांचा एवं भूमि परिवहन मंत्री

3

भारतीय कंप्यूटर आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम (सीईआरटी-इन), इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार और सेशेल्स गणराज्य के सूचना संचार प्रौद्योगिकी विभाग के बीच साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन

श्री एम. जे. अकबर, विदेश राज्य मंत्री

श्री चार्ल्स बास्टियेन, मत्स्य पालन एवं कृषि मंत्री

4

भारत गणराज्य कीसरकार और सेशेल्स गणराज्य सरकार के बीच वर्ष 2018-2022 के लिए सांस्कृतिक विनिमय कार्यक्रम

श्री एम. जे. अकबर, विदेश राज्य मंत्री

सुश्री पामेला शार्लेट, आवास बुनियादी ढांचा एवं भूमि परिवहन मंत्री

5

भारतीय नौसेना और सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रीय सूचना साझाकरण और समन्वय केंद्र के बीच व्हाइट शिपिंग जानकारी साझा करने पर तकनीकी समझौता

श्री एम. जे. अकबर, विदेश राज्य मंत्री

 

श्री चार्ल्स बास्टियेन, मत्स्य पालन एवं कृषि मंत्री

6

भारत गणराज्य के विदेश मंत्रालय के विदेश सेवा संस्थान और सेशेल्स गणराज्य के विदेश मामलों के विभाग के बीच समझौता ज्ञापन

श्री जे. एस. मुकुल, डीन, विदेश सेवा संस्थान

राजदूत बैरी फॉरे, विदेश मामलों के राज्य सचिव



टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या