हमारे बारे में
 श्री पबित्रा मार्गेरिटा
श्री पबित्रा मार्गेरिटा
विदेश राज्य मंत्री.

13 अक्तूबर, 1974 को भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के मार्गेरिटा (असम) में जन्मे श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा अपने गृह नगर में प्राप्त की । उन्होंने असम टेक्स्टाइल इंस्टीट्यूट, गुवाहाटी (असम) से टेक्स्टाइल टेक्नोलॉजी में उच्च शिक्षा प्राप्त की। 2014 में उन्होंने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की और तब से कई सार्वजनिक पदों पर कार्यरत रहे हैं, इनमें सदस्य सचिव (छात्रों और युवा कल्याण के लिए असम की सलाहकार समिति) और असम के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जैसे पद शामिल रहे हैं।

अप्रैल 2022 से भारत की संसद (राज्य सभा/उच्च सदन) के सदस्य, श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने 9 जून, 2024 को भारत के केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने 11 जून, 2024 को भारत के केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और भारत के केंद्रीय वस्त्र राज्य मंत्री के रूप में पदभार ग्रहण किया।

श्री पबित्रा मार्गेरिटा ने 2017-2021 तक ज्योति चित्रबन फ़िल्म स्टूडियो (असम सरकार) के अध्यक्ष और 1998-2005 तक असमिया भाषा की मासिक समाचार पत्रिकाओं "माया” और "सा रे गा मा” के मुख्य संपादक के तौर पर असमिया कला और संस्कृति के विकास और उन्नति में अपना बहुत अधिक योगदान दिया। उन्होंने असमिया भाषा में 20 से अधिक लघु फ़िल्में और डॉक्युमेंट्री बनाई हैं, साथ ही उन्होंने लोकगीत और समकालीन शैली में असमिया भाषा के 100 से अधिक गीतों का निर्माण भी किया है।

श्री पबित्रा मार्गेरिटा का विवाह लोकप्रिय असमिया कलाकार डॉ. गायत्री महंता से हुआ है। उनके तीन संतान हैं।