मीडिया सेंटर

प्रश्न संख्या 2140 वर्ष 2021 के लिए अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट

अगस्त 04, 2022

राज्य सभा
अतारांकित प्रश्न संख्या 2140
दिनांक 04.08.2022 को उत्तर देने के लिए

वर्ष 2021 के लिए अमेरिकी धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट

2140. श्री अबीर रंजन बिस्वास:

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः

(क) क्या सरकार को वर्ष 2021 के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका की अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता रिपोर्ट के बारे में जानकारी है, यदि हां, तो इस पर सरकार का रुख क्या है;

(ख) क्या उक्त रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 में देश में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर अनेक हमले किए गए, यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है;

(ग) क्या मंत्रालय ने ऐसे मामलों की बढ़ती संख्या और इस पर अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया के संबंध में गृह मंत्रालय के सम्मुख चिंता व्यक्त की है, यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है; और

(घ) यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
[श्री वी. मुरलीधरन]

(क) से (घ) अमेरिकी विदेश मंत्री अंतर्राष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर हर साल अमेरिकी कांग्रेस को एक वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं जिसमें प्रत्येक देश में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति का अमेरिकी सरकार का मूल्यांकन शामिल होता है।

इस वर्ष की रिपोर्ट में भारत पर टिप्पणियां, भारत और इसके संवैधानिक ढांचे, बहुलता और लोकतांत्रिक लोकाचार की समझ की कमी को दर्शाती है और तथ्यों को गलत तरीके से प्रस्तुत करती है। किसी भी मामले में, किसी भी विदेशी संस्था या सरकार को हमारे नागरिकों के मौलिक अधिकारों पर बोलने का अधिकार नहीं है।

भारत नैसर्गिक रूप से एक जीवंत और बहुलवादी समाज है जहां संविधान धार्मिक स्वतंत्रता प्रदान करता है और जहां लोकतांत्रिक व्यवस्था और विधि-सम्मत कानून सभी मौलिक अधिकारों का संवर्द्धन करता है और उनका संरक्षण करता है। सरकार हमारे संविधान और कानूनों में निहित भारतीय नागरिकों के अधिकारों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या