मीडिया सेंटर

सचिव (आर्थिक संबंध) की रवांडा, युगांडा और केन्या की यात्रा (7-12 अप्रैल, 2024)

अप्रैल 06, 2024

विदेश मंत्रालय में सचिव (आर्थिक संबंध) श्री दम्मू रवि 7-12 अप्रैल, 2024 तक रवांडा, युगांडा और केन्या का दौरा करेंगे। उनके साथ अपर सचिव (पूर्वी एवं दक्षिणी अफ़्रीकी प्रभाग), श्री पुनीत आर. कुंडल भी होंगे।

2. रवांडा में, सचिव (आर्थिक संबंध) 7 अप्रैल 2024 को 1994 के रवांडा नरसंहार के 30वीं सालगिरह (क्विबुका 30) के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस यात्रा के दौरान, उनके रवांडा सरकार के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करने की भी उम्मीद है।

3. इसके बाद सचिव (आर्थिक संबंध) 08-09 अप्रैल 2024 तक युगांडा की यात्रा करेंगे, जिसमें 35 सदस्यीय बहुक्षेत्रीय व्यापार प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया जाएगा, जिसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच व्यापार और वाणिज्यिक संबंधों को बढ़ाना है। वह भारतीय और युगांडा उद्योग जगत के प्रमुखों के बिजनेस सत्र की अध्यक्षता करने के अलावा युगांडा सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। उनके युगांडा में भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करने की भी उम्मीद है।

4. सचिव (आर्थिक संबंध) इसके बाद 10-12 अप्रैल 2024 तक कृषि मंत्रालय, भारतीय कृषि कंपनियों और व्यापार मंडलों के अधिकारियों वाले एक बड़े प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए केन्या की यात्रा करेंगे। यह यात्रा दिसंबर 2023 में केन्या के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान उनके और प्रधानमंत्री मोदी के बीच की बैठक में लिए गए निर्णय की पूर्ति में होगी। प्रतिनिधिमंडल द्वारा अन्य बातों के अलावा केन्या में कृषि खेती की संभावना की चर्चा की जाएगी। सचिव (आर्थिक संबंधित) केन्या सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक करने के अलावा भारतीय और केन्याई कंपनियों के एक व्यावसायिक सत्र की भी अध्यक्षता करेंगे। वह केन्या में भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे।

5. भारत की अध्यक्षता के दौरान जी-20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ (AU) के प्रवेश के बाद, सचिव (आर्थिक संबंध) की यात्रा रवांडा, युगांडा और केन्या के साथ अपनी दोस्ती के संबंधों और भारत और अफ़्रीका के देशों के बीच उच्च स्तरीय संपर्कों की गति को और मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि है।

नई दिल्ली
06 अप्रैल 2024

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या