मीडिया सेंटर

रोजगार के लिए कंबोडिया की यात्रा करने वाले भारतीय नागरिकों के लिए सलाह

अप्रैल 04, 2024

यह बात ध्यान में आई है कि कंबोडिया में आकर्षक नौकरी के अवसरों के फर्जी वादों से आकर्षित होकर भारतीय नागरिक मानव तस्करों के जाल में फंस रहे हैं। इन भारतीय नागरिकों को ऑनलाइन वित्तीय घोटाले और अन्य अवैध गतिविधियां करने के लिए मजबूर किया जाता है।

रोजगार के लिए कंबोडिया जाने के इच्छुक भारतीय नागरिकों को सतर्क किया जाता है कि वे केवल अधिकृत एजेंटों के माध्यम से ही ऐसा करें। उन्हें यह भी सलाह दी जाती है कि कंबोडिया में भावी नियोक्ता की पृष्ठभूमि की गहन जांच की जाए।

इस बीच, विदेश मंत्रालय, नोम पेन्ह में हमारे दूतावास के माध्यम से, समस्या के समाधान के साथ-साथ प्रभावित भारतीय नागरिकों को निरंतर सहायता प्रदान करने के लिए कंबोडियाई अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है।

नई दिल्ली
04 अप्रैल 2024

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या