मीडिया सेंटर

10वां भारत-क्रोएशिया विदेश कार्यालय परामर्श

नवम्बर 05, 2022

भारत और क्रोएशिया ने 04 नवंबर 2022 को ज़गरेब में विदेश कार्यालय परामर्श का 10 वां सत्र आयोजित किया। भारतीय पक्ष का नेतृत् व विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) श्री संजय वर्मा ने किया। क्रोएशियाई पक्ष का नेतृत्व क्रोएशिया के विदेश और यूरोपीय मामलों के मंत्रालय के राजनीतिक मामलों के महानिदेशक डॉ पेटार मिहातोव ने किया।

विचार-विमर्श के दौरान, दोनों पक्षों ने व्यापार और आर्थिक संबंधों, रक्षा और समुद्री, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, नवाचार, अनुसंधान और विकास, उच्च शिक्षा, पर्यटन, संस्कृति और लोगों से लोगों के संबंधों में सहयोग को मजबूत करने सहित मौजूदा द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा की।

दोनों पक्षों ने जलवायु परिवर्तन और सतत विकास के लिए संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय में सहयोग सहित पारस्परिक हित के अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों पक्षों ने यूरोपीय संघ, क्वाड, इंडो-पैसिफिक, यूक्रेन विवाद और भारत के पड़ोस के घटनाक्रमों जैसे क्षेत्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

दोनों पक्षों ने अगले वर्ष नई दिल्ली में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीखों पर विदेश कार्यालय परामर्श के अगले दौर का आयोजन करने पर सहमति व्यक्त की।

ज़गरेब
नवंबर 04, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या