यात्रायें

Detail

प्रधानमंत्री का जापान में भारतीय समुदाय के साथ संवाद

मई 23, 2022

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 23 मई 2022 को जापान में 700 से अधिक प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया और उनके साथ संवाद किया।

इस कार्यक्रम से पहले, प्रधानमंत्री ने जापानी इंडोलॉजिस्ट, खिलाड़ियों और सांस्कृतिक कलाकारों से मुलाकात की, जो भारत और जापान के बीच सांस्कृतिक और लोगों के बीच आदान-प्रदान को बढ़ावा देने में योगदान दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जापान में प्रवासी भारतीय सम्मान पुरस्कार विजेताओं से भी मुलाकात की। जापान में भारतीय प्रवासी 40,000 से अधिक हैं।

प्रधानमंत्री ने भारतीय समुदाय के सदस्यों के कौशल, प्रतिभा और उद्यमिता और मातृभूमि के साथ उनके जुड़ाव के लिए उनकी सराहना की। स्वामी विवेकानंद और रवीन्द्र नाथ टैगोर का आह्वान करते हुए प्रधानमंत्री ने भारत और जापान के बीच मौजूद गहरे सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया। उन्होंने हाल के वर्षों में भारत में विशेष रूप से बुनियादी ढांचे, शासन, हरित विकास, डिजिटल क्रांति के क्षेत्र में सामाजिक-आर्थिक विकास और सुधार की विभिन्न पहलों की भी चर्चा की । उन्होंने भारतीय समुदाय को 'भारत चलो, भारत से जुड़ो' अभियान में शामिल होने और आगे बढ़ने के लिए आमंत्रित किया।

टोक्यो
मई 23, 2022



टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या