यात्रायें

Detail

महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उपराष्ट्रपति की यूएई यात्रा

मई 14, 2022

उपराष्ट्रपति श्री एम वेंकैया नायडू 15 मई, 2022 को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के दुखद निधन पर भारत सरकार की ओर से संयुक्त अरब अमीरात के नेताओं के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए 15 मई, 2022 को संयुक्त अरब अमीरात का दौरा करेंगे।

संयुक्त अरब अमीरात के पूर्व राष्ट्रपति और अबू धाबी के शासक महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान का 13 मई 2022 को निधन हो गया। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के निधन पर शोक व्यक्त किया था। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 14 मई 2022 को भारत की संवेदना व्यक्त करने के लिए नई दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात के दूतावास का दौरा किया। भारत आज, 14 मई 2022 को राष्ट्रीय शोक का दिन भी मना रहा है।

महामहिम शेख खलीफा बिन जायद अल नाहयान के नेतृत्व में, भारत-संयुक्त अरब अमीरात संबंध दोनों देशों के लोगों के पारस्परिक हित के लिए बहुत समृद्ध हुए। उन्होंने संयुक्त अरब अमीरात में बड़े भारतीय समुदाय का असाधारण ध्यान रखा, जिन्होंने उन्हें बहुत सम्मान देते थे।

दोनों देश नए और विविध क्षेत्रों में अपने ऐतिहासिक और व्यापक रणनीतिक संबंधों को आगे बढ़ाना जारी रखेंगे।

नई दिल्ली
मई 14, 2022



टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या