यात्रायें

Detail

पुर्तगाल के राष्ट्रपति की भारत की राजकीय यात्रा

फरवरी 06, 2020

पुर्तगाल के राष्ट्रपति महामहिम श्री मार्सेलो रेबेलो डी सूसा, भारत के माननीय राष्ट्रपति के निमंत्रण पर 13 से 16 फरवरी 2020 तक भारत की राजकीय यात्रा पर आएंगे। पुर्तगाल के राष्ट्रपति के साथ राज्य एवं विदेश मामलों के मंत्री, प्रोफेसर ऑगस्टो सैंटोस सिल्वा, अंतर्राष्ट्रीयकरण के सचिव, प्रोफेसर यूरिको ब्रिलान्टे डायस और राष्ट्रीय रक्षा राज्य मंत्री, श्री जॉर्ज सेग्रो सांचे भी होंगे। यह राष्ट्रपति मार्सेलो की भारत की पहली यात्रा होगी; पुर्तगाल के राष्ट्रपति की पिछलीभारत की यात्रा 2007 में हुई थी।

यात्रा के दौरान, राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा का 14 फरवरी 2020 को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया जाएगा, उसके बाद वो राजघाट जाएंगे। प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के साथ हैदराबाद हाउस में होगी, जिसके बाद दोपहर के भोजन का आयोजन किया जाएगा। भारत के राष्ट्रपति 14 फरवरी 2020 को दौरे पर आए राष्ट्रपतिमार्सेलो से मिलेंगे औरराष्ट्रपति के सम्मान में भोज का आयोजन करेंगे। भारत के उपराष्ट्रपति राष्ट्रपतिमार्सेलोसे मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा अपनी यात्रा के दौरान महाराष्ट्र और गोवा राज्यों की यात्रा भी करेंगे।

पुर्तगाल के साथ भारत के संबंध जोशपूर्ण और मित्रता के रहे हैं और हाल के वर्षों में इसमें काफी वृद्धि हुई है। हाल के उच्च स्तरीय राजनीतिक आदान-प्रदान में प्रधानमंत्री, महामहिम श्री एंटोनियो कोस्टा की दिसंबर 2019 में भारत की यात्रा और हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जून 2017 में पुर्तगाल की यात्रा शामिल है। दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था और व्यापार, विज्ञान, संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय और वृद्धिशील सहयोग है। वे अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर काफी महत्वपूर्ण साझेदार हैं। यह यात्रा दोनों पक्षों के लिए द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा करने और आम हित के अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर सहयोग तथा विनिमय के दृष्टिकोण के नए मार्ग को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करेगी।

नई दिल्ली
फरवरी 06, 2020


टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या