1
|
भारत से भूटान को पेट्रोलियम, तेल, ल्युब्रिकैंट (पीओएल) और संबंधित उत्पादों की सामान्य आपूर्ति पर एमओयू। |
यह एमओयू पेट्रोलियम, तेल, ल्युब्रिकैंट से संबंधित वस्तुओं की एक सूची प्रदान करता है। भारत सरकार सहमति आधारित प्रवेश/निकास बिंदुओं के माध्यम से भूटान को इनकी आपूर्ति सुगम बनाएगी। |
सुश्री ताशी वांग्मो,
सचिव, उद्योग, वाणिज्य और रोजगार मंत्रालय, RGoB |
श्री सुधाकर दलेला,
भूटान साम्राज्य में भारत के राजदूत |
2
|
भूटान खाद्य एवं औषधि प्राधिकरण (बीएफडीए) द्वारा प्रयोग किए जाने वाले आधिकारिक नियंत्रण को भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) द्वारा मान्यता देने के लिए समझौता। |
यह समझौता, व्यापार में सुगमता को बढ़ावा देकर, तथा दोनों पक्षों के लिए अनुपालन लागतें कम करके भारत और भूटान के बीच व्यापार सुगम बनाएगा। यह एमओयू, भारत में उत्पादों का निर्यात करते समय एफएसएसएआई द्वारा निर्धारित अपेक्षाओं के अनुपालन के लिए बीएफडीए द्वारा जारी निर्यात निरीक्षण प्रमाणपत्र को एफएसएसएआई द्वारा स्वीकार्य बनाएगा। |
श्री पेम्बा वांगचुक,
सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय, RGoB |
श्री सुधाकर दलेला,
भूटान साम्राज्य में भारत के राजदूत |
3 |
ऊर्जा दक्षता एवं ऊर्जा संरक्षण उपायों के क्षेत्र में सहयोग हेतु एमओयू। |
ऊर्जा दक्षता ब्यूरो द्वारा विकसित स्टार लेबलिंग कार्यक्रम को बढ़ावा देकर घरेलू क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता बढ़ाने में भूटान की सहायता करना इस एमओयू का ध्येय है। एमओयू में, भारत के अनुभव के आधार पर बिल्डिंग कोड तैयार करना सुगम बनाने, ऊर्जा लेखा परीक्षकों के प्रशिक्षण को संस्थागत बनाकर भूटान में ऊर्जा पेशेवरों का एक पूल बनाने आदि को शामिल किया गया है। |
श्री कर्मा शेरिंग, सचिव,
आर्थिक और प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय, RGoB |
श्री सुधाकर दलेला,
भूटान साम्राज्य में भारत के राजदूत |
4 |
खेल और युवा क्षेत्र में सहयोग पर एमओयू |
यह समझौता ज्ञापन दोनों पक्षों की खेल एजेंसियों के बीच संबंधों को और अधिक मज़बूत बनाने, तथा खेल गतिविधियों/कार्यक्रमों के आयोजन द्वारा भारत और भूटान के नागरिकों के बीच संबंधों को अधिक घनिष्ठ बनाने में सहायता करने के लिए है। |
सुश्री पेमा चोडेन,
सचिव, विदेश मंत्रालय और विदेश व्यापार, RGoB |
श्री सुधाकर दलेला,
भूटान साम्राज्य में भारत के राजदूत |
5 |
संदर्भ मानकों की साझेदारी, फार्माकोपिया, सतर्कता और औषधीय उत्पादों के परीक्षण से संबंधित सहयोग हेतु एमओयू। |
यह एमओयू, दोनों पक्षों के संबंधित कानूनों और विनियमों के अनुरूप, औषधि विनियमन के क्षेत्र में हमारे घनिष्ठ सहयोग को और अधिक विकसित करने तथा जानकारी का आदान-प्रदान करने में सहायता करेगा। यह एमओयू, भूटान द्वारा भारतीय फार्माकोपिया को औषधि मानकों की पुस्तक के रूप में स्वीकार करने और किफायती मूल्य पर जेनेरिक दवाओं की आपूर्ति करने की सुविधा प्रदान करेगा। |
श्री पेम्बा वांगचुक,
सचिव, स्वास्थ्य मंत्रालय, RGoB |
श्री सुधाकर दलेला,
भूटान साम्राज्य में भारत के राजदूत |
6 |
अंतरिक्ष क्षेत्र में सहयोग पर संयुक्त कार्य योजना (जेपीओए)। |
यह संयुक्त कार्य योजना विनिमय कार्यक्रमों, प्रशिक्षण आदि के माध्यम से हमारे अंतरिक्ष सहयोग को और अधिक विकसित करने के लिए एक निश्चित रूपरेखा प्रदान करती है। |
श्री जिग्मे तेनजिंग,
सचिव, सरकारी प्रौद्योगिकी एजेंसी, RGoB |
श्री सुधाकर दलेला,
भूटान साम्राज्य में भारत के राजदूत |
7 |
नेशनल नॉलेज नेटवर्क ऑफ इंडिया (एनकेएन) और ड्रुक रिसर्च एंड एजुकेशन नेटवर्क ऑफ भूटान के बीच समकक्ष साझेदारी व्यवस्था पर एमओयू का नवीनीकरण |
यह एमओयू, नेशनल नॉलेज नेटवर्क ऑफ इंडिया (एनकेएन) और ड्रुक रिसर्च एंड एजुकेशन नेटवर्क ऑफ भूटान (ड्रुकरेन) के बीच समकक्ष साझेदारी समझौते को नवीनीकृत करने के लिए है। यह एमओयू, भारत और भूटान के बीच डिजिटल संपर्क-सुविधा को बढ़ाएगा और भूटान के अध्येताओं व अनुसंधान संस्थानों को लाभान्वित करेगा। |
श्री. जिग्मे तेनजिंग,
सचिव, सरकारी प्रौद्योगिकी एजेंसी, RGoB |
श्री सुधाकर दलेला,
भूटान साम्राज्य में भारत के राजदूत |