मीडिया सेंटर

यूक्रेन में संघर्ष के बढ़ने पर मीडिया के प्रश्नों पर आधिकारिक प्रवक्ता की प्रतिक्रिया

अक्तूबर 10, 2022

यूक्रेन में संघर्ष के बढ़ने पर मीडिया के प्रश्नों के उत्तर में, आधिकारिक प्रवक्ता, श्री अरिंदम बागची ने कहा:
" भारत यूक्रेन युद्ध में तनाव बढ़ने को लेकर चिंतित है। मूलभूत सुविधाओं को निशाना बनाया जा रहा है और नागरिक मारे जा रहे हैं।

2. हम दोबारा दोहराते हैं कि युद्ध के और भड़कने से किसी का फायदा नहीं होगा। भारत तनाव को तुरंत कम करने और मतभेद को कूटनीति और बातचीत से सुलझाने की अपील करता है। भारत तनाव कम करने के सभी प्रयासों को समर्थन देने को तैयार है।

3. भारत ने युद्ध की शुरुआत से ही यह कहा है कि ग्लोबल ऑर्डर, संयुक्त राष्ट्र के सिद्धांतों के अनुसार काम करता है, अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान होना चाहिए और सभी देशों की सीमाओं और संप्रभुता को सम्मान मिलना चाहिए।”

नई दिल्ली
अक्टूबर 10, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या