मीडिया सेंटर

गुयाना में चुनावी गतिरोध के विषय पर मीडिया के प्रश्नों पर आधिकारिक प्रवक्ता की प्रतिक्रिया

जुलाई 25, 2020

भारत दो मार्च, 2020 को सम्पन्न हुए आम और क्षेत्रीय चुनावों के घटनाक्रमों पर करीबी नजर रखे हुए है। गुयाना में चुनाव हुए लगभग चार महीने हो गये हैं और परिणामों की प्रतीक्षा है। गुयाना के समय-परीक्षित मित्र के रूप में, भारत गुयाना में लोकतंत्र के हित में चुनावी प्रक्रिया के जल्द समाप्त होने की उम्मीद कर रहा है। भारत को उम्मीद है कि सभी दलों द्वारा चुनाव के परिणाम का सम्मान किया जायेगा।

नई दिल्ली
जुलाई 25, 2020

***

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या