राज्य सभा
अतारांकित प्रश्न सं. 2199
04.08.2022 को उत्तर देने के लिए
वापस लौटे प्रवासियों के लिए वित्तीय सहायता
2199. श्री जाँन ब्रिटासः
क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) क्या केरल राज्य सरकार ने वापस लौटे प्रवासी केरलवासियों के पुनः एकीकरण और पुनर्वास के लिए 2000 करोड़ रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता हेतु केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया है; और
(ख) यदि हां, तो उसकी क्या स्थिति है और इस पर सरकार की क्या प्रतिक्रिया है?
उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
[श्री वी. मुरलीधरन]
(क) से (ख) 2020-21 के दौरान, सरकार को महामारी के दौरान भारत लौटने वाले भारतीय कामगारों के कल्याण और आजीविका के संबंध में विभिन्न क्षेत्रों से कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। इसमें केरल सरकार का प्रस्ताव भी शामिल है। वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी को देखते हुए केरल राज्य सहित विभिन्न राज्यों को पर्याप्त वित्तीय संसाधन (जैसा कि अनुबंध में संलग्न है) उपलब्ध कराए हैं।