मीडिया सेंटर

प्रश्न संख्य़ा 1367 पुर्तगाल के साथ सहमति ज्ञापन

सितम्बर 22, 2020

राज्यसभा
अतारांकित प्रश्न संख्य़ा 1367
दिनांक 22.09.2020 को उत्तर देने के लिए

पुर्तगाल के साथ सहमति ज्ञापन

1367. श्रीमती शांता क्षत्री:

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) क्‍या हाल ही में भारत और पुर्तगाल ने सहमति ज्ञापन (एमओयू) पर हस्‍ताक्षर किए हैं;

(ख) यदि हां, तो तत्‍संबंधी ब्‍यौरा क्‍या है और इसके क्‍या परिणाम रहे हैं;

(ग) भारत को ऐसे सहमति ज्ञापनों से विभिन्‍न क्ष्‍ेात्रों में अभी तक क्‍या-क्‍या लाभ प्राप्‍त हुए हैं; और

(घ) यदि हां, तो तत्‍संबंधी ब्‍यौरा क्‍या है और यदि नहीं, तो इसके क्‍या कारण हैं?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)

(क) से (घ) जी हां। भारत और पुर्तगाल ने पुर्तगाली गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम मार्सेलो रेबेलो डी सूजा के दिनांक 13-16 फरवरी 2020 की भारत यात्रा के दौरान सहमति ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षरित सहमति ज्ञापनों और परिकल्पित लाभों का विवरण निम्नवत है:


क्र सं समझौता ज्ञापन/करार का शीर्षक परिकल्पित लाभ

1

लोथल (गुजरात) में राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर में एक समुद्री गैलरी स्थापित करने में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू)।

राष्ट्रीय समुद्री विरासत परिसर के विकास के लिए अनुभव, डिजाइन, तकनीक, कार्यान्वयन, रखरखाव और व्यावहारिक ज्ञान को साझा करना और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन को बढ़ाना

2

भारत और पुर्तगाल सरकारों के बीच समुद्री परिवहन और बंदरगाह विकास पर सहयोग संबंधी करार

समुद्री यातायात और समुद्री परिवहन उद्योग को बढ़ावा देना, नेविगेशन नियंत्रण, समुद्री खोज और बचाव कार्य में सहयोग को बढाना, प्रदूषण के खिलाफ लड़ाई, समुद्री पर्यावरण की सुरक्षा और सूचनाओं का आदान-प्रदान

3

भारत और पुर्तगाल सरकारों के बीच प्रवासन और गतिशीलता भागीदारी पर संयुक्त घोषणा

नागरिकों की गतिशीलता को सुकर बनाना, पेशेवर और आर्थिक कारणों से पलायन, नागरिकों से समान व्यवहार, अवैध प्रवास को रोकना

4

भारतीय विदेश सेवा संस्थान और पुर्तगाली राजनयिक संस्थान के बीच राजनयिक आदान-प्रदान और प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन

राजनयिक प्रशिक्षण और सूचनाओं के आदान-प्रदान के क्षेत्र में सहयोग परियोजनाओं का विकास करना

5

भारत और पुर्तगाल सरकारों के बीच दृश्य-श्रव्य सह-निर्माण पर समझौता

फिल्मों के सह-निर्माण को बढ़ावा देना और सुविधाजनक बनाना और सांस्कृतिक और आर्थिक आदान-प्रदान का विकास

6

पुर्तगाल आर्थिक और खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण, एएसएई और उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, के बीच औद्योगिक और बौद्धिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता ज्ञापन।

औद्योगिक और बौद्धिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र में सहयोग और आदान प्रदान को बढ़ाना

7

इन्वेस्ट इंडिया और स्टार्ट-अप पुर्तगाल के बीच समझौता ज्ञापन।

भारत और पुर्तगाल में अपने व्यवसायों के संवर्धन और स्थायी विकास के लिए स्टार्ट-अप हेतु अनुकूल व्यावसायिक वातावरण और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करना

8

प्रसार भारती और पुर्तगाली मीडिया हाउस रेडियो और टेलीविजन पुर्तगाल (आरटीपी) के बीच समझौता ज्ञापन

प्रसारण के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करना



***

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या