राज्यसभा
अतारांकित प्रश्न संख्य़ा 1372
दिनांक 22.09.2020 को उत्तर देने के लिए
भारतीयों के लिए सहज अंतरराष्ट्रीय यात्रा
1372. श्री नारायण दास गुप्ता:
क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :
(क) ऐसे देशों की सूची और ब्यौरा क्या है, जिन्होंने वर्ष 2000 से भारतीयों को अपने देश की यात्रा करने के लिए वीज़ा आवश्यकता संबंधी छूट दी है;
(ख) क्या मंत्रालय पूर्व-कोविड परिदृश्य में वीज़ा संबंधी छूट के माध्यम से भारतीयों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा को सहज बनाने हेतु किन्हीं देशों के साथ विचार-विमर्श कर रहा है;
(ग) यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या हैं; और
(घ) यदि नहीं तो, तो इसके क्या कारण हैं?
उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)
(क) सामान्य पासपोर्ट धारक भारतीय नागरिकों को वीज़ा–मुक्त प्रवेश,आगमन पर वीज़ा तथा ई-वीज़ा की सुविधा देने वाले देशों की सूची निम्नानुसार हैं:
(i) सामान्य पासपोर्ट धारक भारतीय नागरिकों को वीज़ा–मुक्त प्रवेश देने वाले 16 देश हैं।(सूची
अनुबंध-I
में दी गई है)
(ii) सामान्य पासपोर्ट धारक भारतीय नागरिकों को आगमन पर वीज़ा की सुविधा देने वाले 43 देश हैं।(सूची
अनुबंध-II
में दी गई है)
(iii) सामान्य पासपोर्ट धारक भारतीय नागरिकों को ई-वीज़ा की सुविधा देने वाले 36 देश हैं।(सूची
अनुबंध-III
में दी गई है)
(ख) और (ग) भारत सरकार वीज़ा मुक्त यात्रा,आगमन पर वीज़ा और ई-वीज़ा देने वाले देशों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास करती रही है जिससे कि भारतीय नागरिकों के लिए अंतरराष्ट्रीय यात्रा को और भी सहज बनाया जा सके। हालांकि, वीज़ा जारी कारना और वीज़ा से संबंधित प्रक्रिया
जारी करना संबंधित देश का संप्रभु और एकपक्षीय निर्णय होता है ताथापि,भारतीय नागरिकों के लिए आसान और उदारीकृत वीज़ा प्रदान करने की नीति से संबंधित मामला अन्य देशों के साथ द्विपक्षीय बैठकों/मंचों पर नियमित रूप से उठाया जाता है ।
(घ) लागू नहीं।
***