मीडिया सेंटर

प्रश्न संख्य़ा 1371 अमरीकी राष्ट्रपति का भारत दौरा

सितम्बर 22, 2020

राज्यसभा
अतारांकित प्रश्न संख्य़ा 1371
दिनांक 22.09.2020 को उत्तर देने के लिए

अमरीकी राष्ट्रपति का भारत दौरा

1371. श्री बिनोय विस्वम:

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) सरकार को अमरीकी सरकार से अमरीकी राष्ट्रपति के नियोजित भारत दौरे के संबंध में सूचना पहली बार कब प्राप्त हुई;

(ख) क्या अमरीकी राष्ट्रपति के दौरे के दौरान उनके स्टाफ और प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का कोविड-19 वायरस संबंधी परीक्षण करवाया गया था;

(ग) यदि हां, तो क्या कोई सदस्य वायरस संक्रमित पाए गए थे;

(घ) यदि हां, तो सावधानियां नहीं बरतने के क्या कारण हैं; और

(ङ) अमरीकी राष्ट्रपति के दौरे के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में कोविड-19 के फैलाव को रोकने के लिए क्या-क्या सावधानियां बरती गई थीं?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)

(क) संयुक्त राज्य अमरीका के राष्ट्रपति महामहिम डोनाल्ड जे. ट्रम्प की 24-25 फरवरी, 2020 को भारत की राजकीय यात्रा के लिए तारीखें, दोनों सरकारों द्वारा आपसी विचार-विमर्श से तय की गई थी। सरकार द्वारा यात्रा की घोषणा 11 फरवरी, 2020 को की गई थी।

(ख) से (ङ) राष्ट्रपति ट्रम्प की यात्रा के समय अर्थात 24-25 फरवरी, 2020 को, विदेशों से आने वाले यात्रियों के लिए अनिवार्य कोविड-19 परीक्षण की आवश्यकता नहीं थी। विश्व स्वास्थय संगठन द्वारा बीमारियों को महामारी घोषित किया जाता है, जिसने 11 मार्च, 2020 को नॉवेल कोरोनावायरस (कोविड-19) को महामारी घोषित किया था। भारत के 21 हवाई अड्डों पर आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोविड-19 के लिए अनिवार्य सार्वजनिक जांच की आवश्यकता, भारत सरकार द्वारा 4 मार्च, 2020 से कार्यान्वित की गई थी। इसलिए, राष्ट्रपति ट्रम्प की भारत यात्रा के दौरान, भारत सरकार द्वारा इस तरह की उच्च स्तरीय यात्राओं के संचालन के लिए स्थापित प्रति मानकों और प्रोतोकॉल का अनुपालन किया गया था।

***

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या