मीडिया सेंटर

प्रश्न संख्य़ा 1369 'वन्दे भारत मिशन' के अंतर्गत लोगों को वापस स्वदेश लाना

सितम्बर 22, 2020

राज्यसभा
अतारांकित प्रश्न संख्य़ा 1369
दिनांक 22.09.2020 को उत्तर देने के लिए

'वन्दे भारत मिशन' के अंतर्गत लोगों को वापस स्वदेश लाना

1369. श्री महेश पोद्दार:

क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे कि :

(क) मई 2020 के आरंभ से वन्दे भारत मिशन के अंतर्गत देश-वार कितने भारतीय नागरिकों को बचाकर स्वदेश वापस लाया गया है;

(ख) सरकार विदेशों से और प्रत्यावर्तन को बढ़ावा देने के लिए क्या-क्या अन्य कदम उठा रही है;

(ग) प्रत्यावर्तित किए गए भारतीय नागरिकों का राज्य-वार ब्यौरा क्या है; और

(घ) क्या सरकार यह सुनिश्चित करने की मंशा रखती है कि उसके नागरिकों को उन देशों में लौटने की सुविधा प्रदान की जाएगी, जहां वे कार्यरत थे अथवा अन्य किसी कारण से वहां थे?

उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)

(क) वंदे भारत मिशन के तहत 16 सितंबर 2020 तक विदेशों में फंसे हुए 14,47,481 से अधिक भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी कराई गई है। स्वदेश वापसी कराए गए भारतीय नागरिकों की देश वार सूची अनुबंध-IPDF file that opens in new window. To know how to open PDF file refer Help section located at bottom of the site. पर दी गई है।

(ख) भारत सरकार भारत वापस आने के इच्छुक और भी भारतीयों की स्वदेश वापसी को लगातार सुकर बना रही है। चूंकि वंदे भारत मिशन का चरण 6 चल रहा है जिसमें और अधिक उड़ानें जोड़ी गई हैं, जिनमें चार्टर्ड उड़ानें तथा विभिन्न देशों के साथ द्विपक्षीय एयर बबल करार के तहत चलाई जाने वाली उड़ानें शामिल हैं। अतः भारतीय नागरिकों को अपनी सुविधानुसार वापस लौटना संभव हो गया है।

(ग) वंदे भारत मिशन के तहत भारत आने वाले नागरिकों की राज्यवार सूची अनुबंध-IIPDF file that opens in new window. To know how to open PDF file refer Help section located at bottom of the site. पर दी गई है।

(घ) अपने रोजगार या निवास वाले देश लौटने के इच्छुक भारतीय नागरिक उस देश के विनियमनों के अनुसार वंदे भारत उड़ानों के तहत वापिस लौटते रहे हैं। अधिक संख्या में उड़ानों और ऑनलाइन बुकिंग करने की संभावना से उन देशों में वापिस लौटने वाले भारतीयों की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है।

***

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या