मीडिया सेंटर

इंडोनेशिया के राजनीतिक, कानूनी और सुरक्षा मामलों के समन्वय मंत्री प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद महफूद एमडी की भारत यात्रा (29 नवंबर - 01 दिसंबर, 2022)

नवम्बर 29, 2022

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत के. डोभाल के निमंत्रण पर इंडोनेशिया गणराज्य के राजनीतिक, कानूनी और सुरक्षा मामलों के समन्वय मंत्री प्रोफेसर डॉ. मोहम्मद महफूद 29 नवंबर से 01 दिसंबर 2022 तक भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। एनएसए डोभाल ने इससे पहले मार्च 2022 में दूसरी भारत इंडोनेशिया सुरक्षा वार्ता के लिए इंडोनेशिया का दौरा किया था और मंत्री महफूद को भारत आने का निमंत्रण दिया था।

मंत्री महफुद के साथ एक प्रतिनिधिमंडल भी आया है जिसमें प्रमुख इंडोनेशियाई उलेमा, राजनीतिक, कानूनी और सुरक्षा मामलों के समन्वय मंत्रालय के अधिकारी और धार्मिक मामलों की देखरेख के लिए नियुक्त धार्मिक मामलों के मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं। यात्रा के दौरान, इंडोनेशियाई उलेमा ने प्रमुख भारतीय उलेमाओं की भागीदारी के साथ भारत इस्लामी सांस्कृतिक केंद्र द्वारा आयोजित "भारत और इंडोनेशिया में पारस्परिक शांति और सामाजिक सद्भाव की संस्कृति को बढ़ावा देने में उलेमा की भूमिका" नामक एक संगोष्ठी में भाग लिया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार और मंत्री महफूद ने मुख्य अतिथि के रूप में संगोष्ठी की शोभा बढ़ाई। इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल ने भारत के विभिन्न धर्मों के नेताओं से भी मुलाकात की।

मंत्री महफूद और प्रमुख इंडोनेशियाई उलेमा ने प्रधानमंत्री से भेंट की। उन्होंने एनएसए और विदेश मंत्री के साथ भी बैठकें की थीं। इंडोनेशियाई प्रतिनिधिमंडल 30 नवंबर 2022 को आगरा का दौरा करेगा।

नई दिल्ली
नवंबर 29, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या