मीडिया सेंटर

भारत के गणतंत्र दिवस समारोह 2023 के मुख्य अतिथि

नवम्बर 27, 2022

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर मिस्र के राष्ट्रपति महामहिम श्री अब्देल फतह अल सीसी 26 जनवरी, 2023 को भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। यह पहली बार है कि मिस्र के अरब गणराज्य के राष्ट्रपति हमारे गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि होंगे।

2. भारत और मिस्र के बीच सभ्यतागत और लोगों से लोगों के बीच गहरे संबंधों पर आधारित गर्मजोशी भरे और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। दोनों देश इस वर्ष राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। मिस्र को 2022-23 में जी -20 की भारत की अध्यक्षता के दौरान 'अतिथि देश' के रूप में आमंत्रित किया गया है।

नई दिल्ली
नवंबर 27, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या