मीडिया सेंटर

सचिव (सीपीवी और ओआईए) का मोरक्को दौरा (22-25 नवंबर 2022)

नवम्बर 27, 2022

सचिव (सीपीवी और ओआईए) डॉ. औसाफ सईद ने 22-25 नवंबर 2022 तक मोरक्को का आधिकारिक दौरा किया।

2. यात्रा के दौरान, सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) ने 22-23 नवंबर 2022 को फेज में आयोजित यूएन अलायंस ऑफ सिविलाइजेशन (यूएनएओसी) के 9वें ग्लोबल फोरम में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

3. रबात में, सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) ने महामहिम सुश्री लीला बेनाली, मोरक्को साम्राज्य की ऊर्जा संक्रमण और सतत विकास मंत्री से भेंट की और दोनों देशों के बीच उर्वरक, नवीकरणीय ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन आदि क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की।

4. उन्होंने भारत-मोरक्को विदेश कार्यालय परामर्श के 5 वें दौर की सह-अध्यक्षता भी की, जिसके दौरान आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों की एक श्रृंखला पर चर्चा की गई। भारत और मोरक्को के बीच द्विपक्षीय व्यापार वर्तमान में अब तक के उच्चतम स्तर (2021-22 में 3.2 बिलियन अमरीकी डालर) पर है। मोरक्को में विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 40 भारतीय कंपनियां काम कर रही हैं। मोरक्को के अभ्यर्थीयों की एक बड़ी संख्या आईटीईसी सहित हमारे क्षमता निर्माण कार्यक्रमों से लाभान्वित हो रही है। दोनों पक्ष आर्थिक संबंधों और लोगों के बीच आदान-प्रदान के स्तर को बढ़ाने के इच्छुक हैं।

5. सचिव (सीपीवी एवं ओआईए) ने भारतीय समुदाय, प्रमुख भारतीय व्यापारियों और मोरक्को के आईटीईसी के पूर्व छात्रों के साथ भी बातचीत की। इस यात्रा ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गति प्रदान की।

नई दिल्ली
नवंबर 27, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या