मीडिया सेंटर

ईरान इस्लामी गणराज्य के राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री महामहिम डॉ. अली बघेरी कानी की भारत यात्रा

नवम्बर 24, 2022

24 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में भारत और ईरान के बीच विदेश कार्यालय परामर्श आयोजित किया गया। ईरानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राजनीतिक मामलों के उप विदेश मंत्री महामहिम डॉ. अली बघेरी कानी ने किया। भारत के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व विदेश सचिव श्री विनय मोहन क्वात्रा ने किया।

2. प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के दौरान दोनों पक्षों ने राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और कांसुलर संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने चाबहार बंदरगाह के शहीद बेहेस्ती टर्मिनल के विकास के लिए सहयोग जारी रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

3. दोनों पक्षों ने अफगानिस्तान सहित क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। उप विदेश मंत्री डॉ. कानी ने विदेश सचिव को संयुक्त व्यापक कार्य योजना (जेसीपीओए) से संबंधित मुद्दों की जानकारी दी।

4. यात्रा के दौरान उप विदेश मंत्री डॉ. कानी ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से भी भेंट की।

नई दिल्ली
नवंबर 24, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या