मीडिया सेंटर

विदेश सचिव की म्यांमार यात्रा (नवम्बर 20-21, 2022)

नवम्बर 22, 2022

विदेश सचिव ने 20-21 नवम्बर, 2022 तक म्यांमार की आधिकारिक यात्रा की।

2. म्यांमार के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ अपनी बैठकों के दौरान, विदेश सचिव ने भारत और म्यांमार के सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने पर चर्चा की; म्यांमार के म्यावाडी क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय अपराध सिंडिकेट द्वारा मानव तस्करी के मुद्दे को उठाया, जिसमें कई भारतीय नागरिक पकड़े गए हैं और साथ ही द्विपक्षीय विकास सहयोग परियोजनाओं की समीक्षा की।

3. विदेश सचिव ने जन केंद्रित सामाजिक-आर्थिक विकासात्मक परियोजनाओं के लिए भारत के निरंतर समर्थन को व्यक्त किया, जिसमें भारत-म्यांमार सीमा क्षेत्रों में चल रही परियोजाएं भी शामिल हैं। साथ ही कलादान मल्टीमॉडल ट्रांजिट ट्रांसपोर्ट प्रोजेक्ट तथा त्रिपक्षीय राजमार्ग जैसी चल रही कनेक्टिविटी पहलों के शीघ्र कार्यान्वयन के प्रति भारत की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। विदेश सचिव ने म्यांमार के लोगों के लाभ के लिए रखाइन राज्य विकास कार्यक्रम और सीमा क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत परियोजनाओं को जारी रखने की भारत की प्रतिबद्धता को भी दोहराया।

नई दिल्ली
नवम्बर 22, 2022



DISCLAIMER: This is an approximate translation. The original is available in English on MEA’s website and may be referred to as the official press release.
Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या