मीडिया सेंटर

भारत के माननीय उपराष्ट्रपति की कतर यात्रा

नवम्बर 21, 2022

भारत के माननीय उपराष्ट्रपति (एचवीपीआई) श्री जगदीप धनखड़ ने कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी के निमंत्रण पर 20-21 नवंबर, 2022 तक कतर की यात्रा की। उन्होंने 20 नवंबर को फीफा विश्व कप 2022 के उद्घाटन समारोह में भाग लिया और 21 नवंबर को भारतीय समुदाय के विभिन्न वर्गों से मुलाकात की।

2. एचवीपीआई के आगमन पर हवाई अड्डे पर कतरी शाही परिवार के सदस्य महामहिम राज्य मंत्री शेख फहद बिन फैसल अल-थानी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

3. एचवीपीआई, कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ विश्व कप के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। इसके इतर, उन्होंने कतर के अमीर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव, फीफा अध्यक्ष, आईओसी अध्यक्ष तथा कई अन्य विश्व नेताओं के साथ बातचीत भी की।

4. यात्रा के दौरान, एचवीपीआई ने व्यवसायियों, विभिन्न भारतीय सामुदायिक संगठनों के वरिष्ठ सदस्यों, शिक्षाविदों, डॉक्टरों और ब्लू कॉलर कार्यकर्ताओं सहित कई प्रमुख भारतीय समुदाय के सदस्यों से मुलाकात की।

5. एचवीपीआई ने भारतीय समुदाय के सदस्यों की एक बड़ी सभा को संबोधित किया। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को बढ़ाने में कतर में रहने वाले 8,40,000 से अधिक भारतीयों के योगदान की सराहना की। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला और उन्हें अगले साल जनवरी में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में शामिल होने के लिए कहा।

6. एचवीपीआई ने कतर राष्ट्रीय संग्रहालय का भी दौरा किया। उन्होंने भारत और कतर के बीच सदियों पुराने सांस्कृतिक और लोगों से लोगों के बीच के संपर्क को पुनः दोहराया।

7. यह यात्रा भारत-कतर द्विपक्षीय मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बढ़ावा देती है क्योंकि दोनों देश 2023 में पूर्ण राजनयिक संबंधों की स्थापना के 50 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं।

नई दिल्ली
नवम्बर 21, 2022



अस्वीकरण: यह एक अनुमानित अनुवाद है। मूल प्रति विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर अंग्रेजी में उपलब्ध है और उसे आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के रूप में संदर्भित किया जा सकता है।
Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या