मीडिया सेंटर

संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर भारत-रूस परामर्श

नवम्बर 18, 2022

श्री संजय वर्मा, सचिव (पश्चिम), विदेश मंत्रालय ने 17 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में रूसी विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के साथ संयुक्त राष्ट्र तथा बहुपक्षीय मुद्दों पर परामर्श हेतु भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस वर्ष दोनों पक्षों के बीच इस तरह के परामर्श का यह तीसरा दौर था। भारतीय प्रतिनिधिमंडल में विदेश मंत्रालय के अधिकारी शामिल थे।

2. रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रूसी संघ के विदेश मामलों के उप मंत्री (डीएफएम) श्री सर्गेई वासिलीविच वर्शिनिन ने किया और इसमें रूसी विदेश मंत्रालय तथा नई दिल्ली स्थित रूसी दूतावास के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

3. डीएफएम ने दिसंबर 2022 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आगामी अध्यक्षता को लेकर भारत को बधाई दी। दोनों पक्षों ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एजेंडे और हालिया घटनाक्रमों पर चर्चा की। वे संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय प्लेटफार्मों पर आतंकवाद से मुकाबला करने पर सहयोग बढ़ाने पर सहमत हुए। सचिव (पश्चिम) ने दिसंबर 2022 में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आगामी अध्यक्षता के दौरान भारत की प्राथमिकताओं के संदर्भ में रूसी पक्ष को जानकारी दी।

4. अपनी यात्रा के दौरान, डीएफएम ने विदेश सचिव श्री विनय क्वात्रा से भी मुलाकात की और उन्हें संयुक्त राष्ट्र से संबंधित मुद्दों पर रूस की स्थिति से अवगत कराया।

नई दिल्ली
नवंबर 17, 2022



अस्वीकरण: यह एक अनुमानित अनुवाद है। मूल संस्करण अंग्रेजी भाषा में विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है तथा इसे आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के रूप में संदर्भित किया जा सकता है।

 

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या