भारत और रोमानिया ने 14 नवंबर 2022 को नई दिल्ली में विदेश कार्यालय परामर्श आयोजित किया। भारतीय पक्ष का नेतृत्व विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव (मध्य यूरोप) श्री अरुण कुमार साहू ने किया। रोमानियाई पक्ष का नेतृत्व रोमानिया के विदेश मंत्रालय में वैश्विक मामलों की महानिदेशक श्रीमती ओलिविया टोडेरेन ने किया।
2. भारत और रोमानिया के बीच गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध हैं। दोनों देश 2023 में राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने का उत्सव मनाएंगे। परामर्श ने द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा करने और पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करने का अवसर प्रदान किया।
3. विचार-विमर्श में राजनीतिक, आर्थिक, वाणिज्यिक, कांसुलर और सांस्कृतिक संबंधों सहित द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं को शामिल किया गया। दोनों पक्षों ने हिंद-प्रशांत, क्वाड, भारत के पड़ोस, यूरोपीय संघ, यूक्रेन संघर्ष, संयुक्त राष्ट्र, यूएनएससी सुधार और भारत की जी 20 अध्यक्षता सहित बहुपक्षीय मंचों में सहयोग सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
4. दोनों पक्ष बुखारेस्ट में पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीखों पर विदेश कार्यालय परामर्श के अगले दौर को आयोजित करने पर सहमत हुए।
नई दिल्ली
नवंबर 14, 2022