मीडिया सेंटर

भारत के उपराष्ट्रपति की कंबोडिया यात्रा (11-13 नवंबर 2022)

नवम्बर 07, 2022

1. भारत के माननीय उपराष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन और 17 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए 11-13 नवंबर 2022 तक कंबोडिया का दौरा करेंगे। आसियान के वर्तमान अध्यक्ष के रूप में कंबोडिया इन शिखर सम्मेलनों की मेजबानी कर रहा है। उपराष्ट्रपति के साथ विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर भी होंगे।

2. उपराष्ट्रपति 12 नवंबर 2022 को नोम पेन्ह में आसियान-भारत स्मारक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इस वर्ष आसियान-भारत संबंधों की 30वीं वर्षगांठ है और इसे आसियान-भारत मैत्री वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

3. 13 नवंबर 2022 को, उपराष्ट्रपति 17 वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे जिसमें दस आसियान सदस्य देश (यानी ब्रुनेई दारुस्सलाम, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओ पीडीआर, मलेशिया, म्यांमार, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपींस और वियतनाम) और इसके आठ संवाद साझेदार- भारत, चीन, जापान, कोरिया गणराज्य, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, संयुक्त राज्य अमेरिका और रूस शामिल हैं।

4. अपनी यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति कंबोडियाई नेतृत्व के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। शिखर सम्मेलनों से इतर वह अन्य देशों के नेताओं के साथ भी द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

5. नोम पेन्ह से लौटते समय, उपराष्ट्रपति कंबोडियाई विरासत स्थलों पर भारत द्वारा किए जा रहे संरक्षण और जीर्णोद्धार कार्यों की समीक्षा करने के लिए सिएम रीप का भी दौरा करेंगे।

नई दिल्ली
नवंबर 07, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या