मीडिया सेंटर

विदेश राज्य मंत्री श्री वी. मुरलीधरन की ब्राजील संघीय गणराज्य की यात्रा (07-08 नवंबर, 2022)

नवम्बर 05, 2022

विदेश और संसदीय कार्य राज्य मंत्री (एमओएस) श्री वी. मुरलीधरन 7 से 8 नवंबर, 2022 तक ब्राजील संघीय गणराज्य की आधिकारिक यात्रा करेंगे। यह उनकी पहली ब्राजील यात्रा होगी और यह भारत और ब्राजील के बीच उच्च स्तरीय आदान-प्रदान का हिस्सा है।

2. यात्रा के दौरान, राज्य मंत्री ब्राजील की संसद (कांग्रेसो नैशनल) में 8 नवंबर, 2022 को भारत की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले महत्त्वपूर्ण सत्र में भाग लेंगे। वह दोनों ऊपरी और निचले सदन से ब्राजीलियाई सांसदों ; राजनयिक कोर और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधियों; ब्राजील सरकार और भारत के मित्र के प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे।

3. यात्रा के दौरान, राज्य मंत्री ब्राजील के उपराष्ट्रपति से भेंट करेंगे और ब्राजील के विदेश मंत्रालय में बातचीत करेंगे। वह साओ पाउलो में भारतीय समुदाय से भी मिलेंगे और ब्रासीलिया में कांग्रेस और सीनेट के सदस्यों, राजनयिकों, ब्राजील सरकार के सदस्यों और भारतीय समुदाय के साथ एक स्वागत समारोह में भाग लेंगे।

नई दिल्ली
नवंबर 05, 2022

Write a Comment एक टिप्पणी लिखें
टिप्पणियाँ

टिप्पणी पोस्ट करें

  • नाम *
    ई - मेल *
  • आपकी टिप्पणी लिखें *
  • सत्यापन कोड * पुष्टि संख्या