लोक सभा
अतारांकित प्रश्न संख्या 3354
दिनांक 05.08.2022 को उत्तर देने के लिए
बिहार में पासपोर्ट सेवा केंद्र
3354. डॉ. आलोक कुमार सुमन:
क्या विदेश मंत्री यह बताने की कृपा करेंगे किः
(क) बिहार में कार्यरत पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीएसकेएस) की गोपालगंज सहित जिला-वार संख्या कितनी है;
(ख) गत तीन वर्षों के दौरान जारी /नवीनीकृत पासपोर्टों सहित इन केंद्रों की सेवाओं का लाभ उठाने वाले व्यक्तियों की संख्या का ब्यौरा क्या है;
(ग) क्या बिहार में पासपोर्ट की मांग बढ़ रही है और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है;
(घ) क्या सरकार ने बिहार में अधिक संख्या में पीएसके खोलने की योजना बनाई है और यदि हां, तो तत्संबंधी ब्यौरा क्या है; और
(ङ) क्या बिहार के पीओपीएसके गोपालगंज में जनशक्ति और मूलभूत सुविधाओं की कमी है और यदि हां, तो इसके क्या कारण हैं और इस संबंध में सरकार द्वारा क्या उपाय किए गए हैं?
उत्तर
विदेश राज्य मंत्री
(श्री वी. मुरलीधरन)
(क) वर्तमान में बिहार में दो पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) कार्यरत हैं। मंत्रालय ने डाक विभाग के सहयोग से जनवरी 2017 में देश के प्रधान डाकघरों (एचपीओ)/डाकघरों (पीओ) में पासपोर्ट केंद्र खोलने का निर्णय लिया जिन्हें ‘डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र’(पीओपीएसके) कहा जाता है तथा इन्हें प्रत्येक ऐसे संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में खोला जाना है जहां कोई पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) या डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीओपीएसके) नहीं है। इस पहल के तहत, बिहार में 34 पीओपीएसके शुरू कर दिए गए हैं। गोपालगंज सहित बिहार में पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीएसके) और डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों (पीओपीएसके) का जिला-वार विवरण अनुबंध- I में दिया गया है।
(ख) विगत तीन वर्षों में इन केंद्रों पर सेवाओं का लाभ उठाने वाले व्यक्तियों की संख्या का विवरण निम्नानुसार है: -
वर्ष |
2019-20 |
2020-21 |
2021-22 |
जारी/ नवीनीकृत पासपोर्टों की संख्या |
367908 |
161004 |
337408 |
(ग) जैसा कि उपर्युक्त विवरण से देखा जा सकता है, वर्ष 2020-21 से 2021-22 के दौरान पासपोर्ट की मांग बढ़ गई है।
(घ) बिहार सहित विभिन्न राज्यों में पासपोर्ट केंद्र स्थापित करना विभिन्न कारकों पर निर्भर करता है, जिसमें मौजूदा पासपोर्ट केंद्रों से दूरी और किसी विशेष क्षेत्र से आवेदनों की संख्या शामिल है।
(ङ) जनशक्ति और मूलभूत सुविधाओं की कमी, यदि कोई हो, को विदेश मंत्रालय/डाक विभाग द्वारा नियमित आधार पर पूरा किया जाता है।